सड़क हादसे में घायल को मिला नि:शुल्क इलाज
सोनभद्र, जून 1 -- सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल 16 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बेचू निवासी ग्राम धनावल का पीएम राहत योजना से डेढ़ लाख का नि:शुल्क इलाज कराया गया। पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में उसका इलाज हुआ। ग्राम प्रधान अरविंद निषाद ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर चिकित्सीय सहायता प्राप्त हो सकी। क्षेत्राधिकारी यातायात डा. चारू द्विवेदी ने घायल का हाल जाना। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल व सभी पीएचसी में नि:शुल्क 102 एम्बुलेंस की सुविधा मरीजों को दिलाने का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.