सड़क हादसे में घायल कॉलेज संस्थापक की उपचार के दौरान मौत
बागपत, मार्च 29 -- खेकड़ा। सड़क दुर्घटना में घायल हुए ग्वालीखेड़ा के प्राइवेट डिग्री कॉलेज के संस्थापक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही पता चला, तो उनमें कोहराम मच गया। रविवार को गमगीन माहौल में उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर के रहने वाले कालूराम पेशे से किसान थे। ग्वाली खेड़ा में उन्होंने रिश्तेदार के साथ मिलकर प्राइवेट इंटर और डिग्री कॉलेज भी खोल रखा था। एक सप्ताह पहले कस्बे में ही वे स्कूटर से गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गए थे। परिजन तभी उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां से गंभीरावस्था के चलते उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए मेरठ ले गए थे। तभी से उनका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहां तमाम उपचार के बावजूद उनके स्वास्थ्य में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.