प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज नगर पंचायत के बलीपुर मोहल्ला निवासी बालकृष्ण द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर दी। 4 मार्च की शाम उसके पिता हनुमत प्रसाद द्विवेदी साइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही वह जगापुर तिराहे के पास पहुंचे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान 22 अप्रैल को उसके पिता का निधन स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज में हो गई। पीड़ित बालकृष्ण द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार सचिन सरोज निवासी महेवा मलकिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.