सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
रामपुर, जून 24 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। फैजाबाद के मुबारकगंज देवराकोट निवासी सचिन गुप्ता के भाई भीम कुमार गुप्ता 27 मई को पिकअप लेकर बरेली से आ रहे थे। रास्ते में शहजादनगर थाना क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने अचानक से ब्रेक लगा दिए थे। जिस कारण पिकअप ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया था। इस हादसे में भीम कुमार गुप्ता घायल हो गए थे। उनको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां सोमवार की देर शाम उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सचिन गुप्ता का आरोप है कि वह इस मामले में लगातार केस दर्ज कराने के लिए पुलिस दफ्तर के चक्कर काट रहे थे,मगर उनका केस दर्ज नहीं किया। जबकि,दूसरे वाहन चालक का केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि ट्रैक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.