चित्रकूट, अप्रैल 11 -- चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के पूरब पताई में बोलेरो की टक्कर से घायल किशोरी ने इलाज के दौरान प्रयागराज में दम तोड़ दिया। बीते गुरुवार को पूरब पताई निवासी 15 वर्षीया गुड्डा गांव में ही दुकान से सामान लेकर वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बोलेरो की टक्कर लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर सीएचसी मऊ से उसे रेफर किया गया था। परिजन उसे लेकर प्रयागराज गए थे। प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि इलाज के दौरान गुड्डा ने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। उसका प्रयागराज में ही परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई महेश की तहरीर पर बोलेरो के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.