अलीगढ़, जून 17 -- अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल कासगंज के युवक की मंगलवार को मौत हो गई। आठ दिन पहले उसे बौनेर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला कासगंज के गांव पाबल लेहरा निवासी श्री राम (45) किसान थे। परिवार में तीन बच्चे व पत्नी है। बीते छह जून को कासगंज में हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने बौनेर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान श्रीराम ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल कासगंज के युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...