सड़क हादसे में घायल कार सवार की अस्पताल में मौत
बागपत, अगस्त 21 -- खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल हुए कार सवार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मेरठ के देवली खेड़ा गांव का रहने वाला मेराजुद्दीन साथी बिलाल के साथ तीन अगस्त को निजी कार से दिल्ली जा रहा था। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हसनपुर मसूरी गांव के पास आगे चल रहे वाहन के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए थे। जिससे मेराजुद्दीन की कार उससे टकरा गई थी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और मेराजुद्दीन व बिलाल गंभीर रूप में घायल हो गए थे। परिजन मेराजुद्दीन को तभी उपचार के लिए दिल्ली के ट्रामा सेंटर में ले गए थे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके भाई अनस ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.