हरदोई, सितम्बर 5 -- पिहानी। सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की मौत हो गयी। काशीखेड़ा गांव निवासी अजय कुमार ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके पिता देशराज 17 अगस्त को डाक कांवड़ लेने राजघाट गए थे। वापस आते समय बिलग्राम में सरकारी अस्पताल के पास पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल को सरकारी अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने लखनऊ में प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। 27 अगस्त को छुट्टी कराकर घर ले आए। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...