अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल एटा के युवक की मौत हो गई। चार दिन पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भवनई निवासी तौकीन (23) पुत्र अजीम मजदूरी करता था। बीते 14 दिसंबर को वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। गुरुवार को उपचार के दौरान तौकीन की मौत हो गई। शाम को परिजन शव को एटा लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.