अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल बुलंदशहर के ई-रिक्शा चालक की मंगलवार को मौत हो गई। चंडौस में हुए हादसे के बाद परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फराना निवासी आकाश (20) पुत्र राजकुमार ई-रिक्शा चालक था। बीते नौ मार्च को वह खुर्जा से ई-रिक्शा में दवा लादकर चंडौस जा रहा था। रास्ते में डाबर रोड पर अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में घायल आकाश को परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.