सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी राम किशोर का 49 वर्षीय बेटा रामसूरज 18 मई को साइकिल से मंडलभासौं बाजार गया था। बाजार से लौटते समय करीब शाम छह बजे जैसे ही वह गुड्डू चौराहे के पास पहुंचा बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल राम सूरज को सीएचसी से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया। वहां भी हालत गंभीर होने पर 23 जून को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। 24 जून को उसकी सांस थम गई, पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी, बेटे राज, अनुराग, अनुज समेत पूरे परिवार में चीत्कार मचा है। मृतक के भाई राम सुन्दर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.