सड़क हादसे में घायलों के परिजनों के बीच अस्पताल में मारपीट, सुरक्षा गार्ड ने संभाला मोर्चा
अररिया, जून 12 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया सदर अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सड़क दुर्घटना में घायल होकर इलाज के लिए पहुंचे मरीज के दो परिजनों के बीच जमकर विवाद और हाथापाई शुरू हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। दरअसल अररिया-फारबिसगंज फोरलेन स्थित मुड़बल्ला चौक के पास एक ही गांव के दो बाइक सवार की आपस मे टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- औरैया में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन घायल दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अररिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.