रामपुर, जून 6 -- पटवाई थाना क्षेत्र के जिबाई कदीम गांव निवासी चरन सिंह 27 अप्रैल की सुबह गांव के ही एक ट्रैक्टर चालक के साथ रामपुर की तरफ जा रहे थे इस बीच शंकरपुर गांव स्थित एक स्कूल के पास तेज रफ्तार एक कैंटर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे चरन सिंह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद बरेली के एक अस्पताल में 31 अप्रैल को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई गर्जन सिंह की तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...