रायबरेली, मार्च 12 -- बछरावां,संवाददाता। बछरावां-मौरावां मार्ग पर गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब बाइक से अस्पताल जा रहे दंपति को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और उसकी गर्भवती पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा गांव के रहने वाले अभिषेक 35, अपनी गर्भवती पत्नी रामजानकी 30 के साथ इलाज के लिए बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाइक से आ रहे थे। इसी बीच वह गांव के चौराहे के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर भावेश यादव ने ह...