सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बलिया निवासी बाइक सवार युवक की मौत
मऊ, मई 3 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर फतेहपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास हुए सड़क हादसे में रविवार की देर शाम साढ़े नौ बजे उपचार के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक बाइक सवार युवक की शिनाख्त बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुर निवासी 29 वर्षीय मुरारी पुत्र विनोद के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत फतहपुर निवासी इश्तेयाक अहमद अपने पुत्र आकिब के साथ बाइक से फतहपुर बाजार से घर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह पंजाब नेशनल बैंक के समीप पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे मंटू निवासी बभनियाव को पीछे बैठाकर आ रहे बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुर निवासी 29 वर्षीय मुरारी पुत्र विनोद की बाइक से आमने-सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.