गाज़ियाबाद, मई 31 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर गांव मिल्क चाकरपुर के पास ट्रक और कैंटर में टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गाजियाबाद के मसूरी निवासी सद्दाम ट्रक लेकर बागपत से दुहाई की और जा रहे थे, जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गांव मिल्क चाकरपुर के पास पहुंचे तो आगे चल रहे कैंटर के अचानक ब्रेक मारने से ट्रक कैंटर में जा घुसा। हादसे में कैंटर चालक प्रवीण निवासी हिसार हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...