लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- गोला कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक किसान को ईंट भरे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में वह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। इलाके के गांव कलुआ पुर निवासी सुबेल सिंह पुत्र बलकार सिंह गोला कोतवाली के कस्बा अलीगंज में रोड के किनारे खड़े थे। तभी पीछे से आई ईंटों भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आनन फानन घायल को अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.