औरैया, अप्रैल 22 -- दिबियापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम राजपुर निवासी महेश चंद्र अपनी मोटरसाइकिल से 21 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे नवोदय विद्यालय की ओर नाती का दाखिला कराने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परि...