इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- भरथना। थाना क्षेत्र के इटावा-कन्नौज हाईवे पर हथनौली गांव के पास सड़क हादसे में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उनको अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इकदिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेर निवासी 16 वर्षीय रयान पुत्र नदीम इकदिल में एक डॉक्टर के यहां सैंपल लेने का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह किसी काम से घर से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे वह इटावा-कन्नौज हाईवे पर हथनौली गांव के समीप गंभीर घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। कुछ देर...