औरैया, दिसम्बर 8 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे भाऊपुर के पास सड़क हादसे में पुलिस विभाग कानपुर में तैनात एक आरक्षी की पत्नी शिवी राजावत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को कब्जे में ले लिया। कानपुर में तैनात आरक्षी शिवम राजावत अपनी पत्नी शिवी राजावत के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही दंपती भाऊपुर के पास पहुंचे, पीछे से आए एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शिवी राजावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरक्षी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.