साहिबगंज, मई 9 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पास गुरुवार की रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक चानन के रितेश पासवान (25) किसी काम को लेकर बाइक से जिरवाबाडी थाना के तरफ जा रहा था । अचानक दूसरे तरफ से गाड़ी का लाइट आंखों पर लगने से रितेश की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...