लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- खमरिया। ईसानगर क्षेत्र में रायपुर गांव के पास खेत से घर लौट रहे दो किसानों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को सीएचसी खमरिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास खेत की रखवाली करके किसान सियाराम पुत्र होली और रामसहारे पुत्र मुंशीलाल पैदल घरों को जा रहे थे। तभी नौरंगपुर निवासी बाइक चालक विजय ने बाइक से दोनों किसानों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामसहारे और बाइक सवार विजय की हा...