लोहरदगा, जून 12 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एक मामले में पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। नवडीहा चौक के समीप हुई दो बाइकों के भिड़ंत में भीठा पंचायत के नगड़ी गांव निवासी दशरथ उरांव के 45 वर्षीय पुत्र करमा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भंडरा सीएचसी लाया गया। जहा डा ओम कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना भौरों मोड़ के पास हुई। नवडीहा गांव निवासी विश्राम उरांव का 18 वर्षीय पुत्र अमर उरांव अपने 17 वर्षीय दोस्त अरुण उरांव के साथ बाइक से गैस ...