मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एएनएम समेत दो लोगों की मौत हो गई। दूसरा मृत व्यक्ति वाराणसी का रहने वाला है। वह अपने ननिहाल से घर लौट रहा था। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना अदलहाट और लालगंज थाना क्षेत्र की है। एएनएम की मौत से स्वास्थ्य विभाग में शोक व्याप्त हो गया। लालगंज संवाद अनुसार अदलहाट थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी 55 वर्षीय आशा पटेल लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात थीं। दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह बाइक से अपने पुत्र सौरभ पटेल संग मिर्जापुर से लालगंज जा रही थीं। सौरभ बाइक लेकर जैसे ही लहंगपुर के चितांग मोड़ पर पहुंचा। तभी उनकी मां आशा पटेल की साड़ी बाइक के पीछे पहिए में फंस गई। जिससे आशा बाइक से सड़क पर गिर गईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.