बरेली, जून 29 -- ​आंवला। आंवला-बदायूं मार्ग पर बीहट मंदिर के पास सोमवार शाम करीब पांच बजे एक सड़क हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अलीगंज निवासी शहजाद पीलीभीत में एंबुलेंस चालक है और वह छुट्टी बिताकर अपनी बाइक से वापस ड्यूटी पर जा रहा था। बीहट मंदिर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल शहजाद को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...