मऊ, मई 8 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन थाना क्षेत्र के चक्क बोझ नहर के समीप 21 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त चक्क बोझ निवासी 36 वर्षीय शशि के रूप में किया गया। शशि 21 अप्रैल को मऊ-मधुबन मार्ग स्थित चक्क बोझ नहर के पास आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पहुंचाया गया।चिकित्सकों ने शशि की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर कर दिया था। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम शशि अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहु...