अंबेडकर नगर, अप्रैल 14 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेड़करनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और मासूम बच्ची समेत अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मंगलवार को मालीपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी राहुल पुत्र रामउजागर अपनी पत्नी पूजा 28 वर्ष और दो वर्षीय बच्ची के साथ किसी आवश्यक कार्य से जलालपुर जा रहे थे। वे ई-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान करमिसिरपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार...