सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक हुआ घायल
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- बुढ़ाना कस्बे के बड़ौत रोड पर हुए सड़क हादसे में दिव्यांग ई-रिक्शा चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।कस्बे के बड़ौत रोड पर वेदा फार्म के सामने एक कार व ई- रिक्शा में टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसका चालक दिव्यांग राकेश कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी बुढ़ाना में ले जाकर भर्ती कराया। जहां से डॉ. ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, सब्जी व्यापारी घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.