सड़क हादसे में ईंट भट्ठे के चौकीदार की मौत, मुकदमा दर्ज
बागपत, मई 18 -- दाहा। दोघट कस्बे में स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहे साइकिल सवार चौकीदार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कान्हड़ मार्ग पर स्थित महादेव बिक्र फील्ड पर 45 वर्षीय कमल चौकीदारी करता था। वह गगनई राव थाना मेंहदावल जिला संत कबीरनगर का रहने वाला था। रविवार शाम वह अपनी साइकिल पर सवार होकर ईंट भट्ठे पर जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया, बाइक सवार मौके से भाग निकला। शरीर में हल्की चोट मानकर चौकीदार भट्ठे पर सो गया। सोमवार सुबह जब वह नहीं उठा, तो उसे जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मृत पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची दोघट थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.