गिरडीह, मई 1 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवारा बराकर के बीच सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसको गांव निवासी 45 वर्षीय बेबी देवी पति सत्यनारायण वर्मा के रूप में हुई है। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से मृतक के शव को गिरिडीह भेज दिया गया है। पीरटांड़ पुलिस फरार बाइक की खोजबीन व कानूनी कार्यवाई में जुटी है। बताया जाता है कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के घोसको गांव निवासी बेबी देवी शादी समारोह में कुम्हारलालो गांव आई थी। वापस जाने के दौरान बराकर कठवारा के बीच अज्ञात बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप घायल हो गई। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में नवविवाहिता की मौत, पति घायल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में गिरिडीह अस्पताल भेजा गया। जहां चि...