बाराबंकी, अप्रैल 10 -- हैदरगढ़(बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी कस्बा के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। मृतक अमेठी जनपद का निवासी था। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। अमेठी जिला के थाना इन्हौना अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी रमाशंकर रावत (39) गुरुवार की देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। चौबीसी गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.