मुजफ्फर नगर, फरवरी 15 -- गांव फुगाना में मेरठ करनाल हाईवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। शव की पहचान नही हो पाई है। गांव फुगाना में फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर करीब 45 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। फुगाना पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.