सड़क हादसे बुग्गी चालक की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, जून 24 -- सोमवार को नेशनल हाइवे 334 पर सड़क हादसा में केंटर-की टक्कर से किसान की मौत हो गई थी। मामले में किसान के पुत्र दुर्वेश कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुर्वेश यादव ने रिपोर्ट में बताया कि कैथाला निवासी पिता भोपाल यादव अपने गांव के खेत से चारा लेकर बुग्गी से वर्तमान निवास अपने घर गुलावठी आ रहे थे। जैसे ही वह जिन्दल फैक्ट्री के सामने रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैन्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौत हो गई। कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे बुग्गी चालक की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज कैंटर चालक की तलाश की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.