सिद्धार्थ, जनवरी 24 -- बिजौरा, हिन्दुस्तान संवाद। बलरामपुर जिले के गौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुआ सड़क हादसा महज एक दुर्घटना नहीं रह, बल्कि उसने दो परिवारों की दुनिया ही उजाड़ दी। डीसीएम और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर ने दो जिंदगियों को पल भर में छीन लिया और पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। भीषण हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर जैसे ही त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गागापुर गांव पहुंची, गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतकों की पहचान गांव निवासी विभूति चौहान और कंचन चौहान के रूप में हुई। दोनों की असमय मौत की सूचना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि जो चेहरे रोज दिखते थे वे अब हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं। शुक्रवार देर शाम पोस्टमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.