किशनगंज, मार्च 8 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता बहादुरगंज थाना क्षेत्र के खैखाट चौक के पास शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले शाह आलम (25) की शादी महज डेढ़ माह पहले ही हुई थी। अभी उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी ठीक से नहीं छूटी थी कि यह दर्दनाक हादसा उसे गमों का पहाड़ दे दिया। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार शाह आलम की शादी हाल ही में बड़े ही उत्साह के साथ हुई थी और घर में अभी भी शादी की खुशियों की चर्चा चल रही थी। नौरोजी कि रश्म भी अभी खत्म नहीं हुई थी। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शुक्रवार की रात खैखाट चौक के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार सड़क किनारे खड़े शाह आलम की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.