सड़क हादसे के बाद युवक से मारपीट
फरीदाबाद, मई 3 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। तिगांव क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद युवक के साथ मारपीट और नगदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुलेमान निवासी गांव भुआपुर ने बताया कि एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। इसके बाद कार सवार युवकों और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व चाकू से हमला किया और उनकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि मामले में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.