सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ी परीक्षा,जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान
अररिया, अगस्त 11 -- अररिया,निज संवाददाता यदि पढ़ाई जारी रखने और अपने सपनों को पूरा करने का जज़्बा हो, तो जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किल भी इंसान के कदम नहीं रोक सकती। इसका प्रेरणादायक उदाहरण अररिया शहर के स्टेशन रोड की रहने वाली लर्नर चांदनी दीदी ने पेश किया है। जीविका व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सेकेंड चांस कार्यक्रम के तहत चांदनी छह अगस्त 2026 को परीक्षा देकर घर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई थी। इस हादसे में उसे काफी चोटें आईं। उनकी स्थिति को देखते हुए परिवार के सदस्यों ने उन्हें आगे की परीक्षा में शामिल नहीं होने की सलाह दी। लेकिन चांदनी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कार्यक्रम की टीम से फोन पर कहा, 'मैं अपनी परीक्षा देना चाहती हूं। बस मुझे हिम्मत दीजिए और मेरे परिवार को भी समझा दीजिए, ताकि मुझे कोई परीक्षा देने जाने से न रोके। चांदनी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.