मधुबनी, अप्रैल 4 -- पडौल,एक संवाददाता। एनएच-27 पर सकरी पुरानी बाजार के समीप 30 मार्च की रात हुए सड़क हादसे के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुर्घटना में एक महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने देर रात तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मृत महिला की पहचान धनुकी निवासी प्रमिला देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की रात वह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने शव को एनएच-27 पर पुरानी बाजार सकरी में रखकर जाम लगा दिया और...