फतेहपुर, अप्रैल 5 -- चौडगरा। चौडगरा से बक्सर जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित गोविंदपुर के पास सड़क से ऊंचाई में बने नाले के कारण नियमित जलभराव रहता है। जिससे आवागमन करने के दौरान राहगीरों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं, दो विभागों के फेर में फंसे इस मार्ग का आवागमन दुश्वारियों भरा हो रहा है। जिससे आए दिन होने वाले हादसो में कोई न कोई चुटहिल हो रहा है। चौडगरा-बक्सर हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लंबे समय से यहां पर होने वाले जलभराव के कारण जहां राहगीरों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं वहीं स्थानीय लोगों को उठने वालू बदबू व गंदगी के कारण पनपने वाले मच्छरों के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण लोगों की परेशानियां कम नहीं हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.