कौशाम्बी, जनवरी 11 -- उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह अभियान के क्रम में रविवार को चौकी लोधौर चौकी पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और ट्रैफिक संकेतों का पालन करे तो दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.