शामली, जनवरी 22 -- सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को एआरटीओ रोहित राजपूत द्वारा अंडरऐज स्कूली बच्चों के वाहन चलाने के खिलाफ विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के कैराना रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय चलाया गया, जब बड़ी संख्या में छात्र दोपहिया वाहनों पर सवार होकर घर लौटते हैं। अभियान के दौरान एआरटीओ रोहित राजपूत ने दर्जनों बाइक सवार स्कूली बच्चों को रोककर उनसे वाहन चलाने से संबंधित जानकारी ली। पूछताछ में कई बच्चे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के तथा कम उम्र में ही दोपहिया वाहन चलाते पाए गए। इस पर एआरटीओ ने बच्चों को मौके पर ही समझाया और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बच्चों को बताया कि अंडरऐज वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह उनके जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि स...