सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, फफूंद थाने को ''''क्रिटिकल'''' श्रेणी से बाहर लाने पर जोर
औरैया, जुलाई 14 -- सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के फफूंद थाने को नए क्रिटिकल थाने के रूप में चिह्नित किए जाने पर चिंता जताई और संबंधित अधिकारियों को ऐसे प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए, जिससे इसे जल्द इस श्रेणी से बाहर लाया जा सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन के भीतर रंगीन फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध कराई जाए। रिपोर्ट में पहले और वर्तमान की स्थिति का स्पष्ट उल्ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.