प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए जागरूकता सबसे अहम है। ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायतों की बैठकें आयोजित कर ग्रामवासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। यह निर्देश बुधवार को डीएम कैंप कार्यालय के सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अध्यक्षता कर रही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा ने दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि गुड्स सेमेरिटन (नेक आदमी) योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जाए। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नेक व्यक्तियों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में बताया गया कि गत माह की तुलना में इस माह सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.