कौशाम्बी, मार्च 7 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी व फरवरी में ग्राम पंचायत स्तरीय सड़क सुरक्षा गोष्ठियों का आयोजन कराते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया जाना था। मामले में अब तक सीडीओ कार्यालय को महज तीन ग्रामसभाओं में हुई जागरूकता गतिविधियों के फोटोग्राफ्स मिल सके हैं। इसे लेकर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी व फरवरी में ग्राम पंचायत स्तरीय सड़क सुरक्षा गोष्ठियों का आयोजन करने के लिए सीडीओ ने सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत को पत्र भेजा था। भेजे गए पत्र में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के जीरो फैटेलिटी के लक्ष्य को प्राप्त किए जाने के लिए ग्रामसभाओं में ग्राम प्रधानों एवं पंचायतों के सदस्यों सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रत्येक गांव में सड़क सुरक्षा बैठकें आयोजित कराते हुए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया था। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.