शामली, मार्च 7 -- शामली। जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाना है। अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन दिनों सुबह और शाम के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.