उन्नाव, अक्टूबर 1 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र में बसीरतगंज के पास कानपुर लखनऊ हाइवे पर बुधवार को सड़क सुरक्षा के लिए सीओ यातायात प्रदीप कुमार मौर्य व एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार ने परिवहन विभाग व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बसों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक के दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही बस संचालकों एवं चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- अभियान में बसों के चालान, सुरक्षा मानकों की भी हुई जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...