शामली, मार्च 27 -- शामली। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को विभिन्न प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए चालान काटे गए। अभियान के दौरान यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। इस दौरान ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, नशे की हालत में ड्राइविंग, मोबाइल फोन का उपयोग तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने जैसे मामलों पर विशेष नजर रखी गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों पर फोकस करते हुए बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, स्टंटबाजी, नाबालिगों द्वारा वाहन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.