औरैया, जून 26 -- कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शून्य जनहानि के लक्ष्य को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। बैठक में सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने तथा सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यशालाएं एवं प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं। साथ ही प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। इस कार्य में जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सेव लाइफ फाउंडेशन के साथ किए गए संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध ...