मऊ, जनवरी 24 -- मऊ। सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत ई-रिक्शा वाहन के द्वारा लाउड स्पीकर लगाकर शुक्रवार को शहर में घूमकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए एआरटीओ कार्यालय से रवाना किया गया। साथ ही आम जन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने पर चार वाहनों का चालान भी किया गया। इस अभियान में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन / प्रवर्तन) सुहेल अहमद, जन्मेजय यादव प्रवर्तन पर्यवेक्षक, अनूप कुमार, दुर्गविजय यादव, स्वामीनाथ यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.