मधुबनी, जनवरी 16 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में सांसद सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झंझारपुर के सांसद और समिति के अध्यक्ष रामप्रीत मंडल ने की। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी राम बाबू द्वारा दुर्घटना संभावित स्थलों यानी ब्लैक स्पॉट की स्पष्ट जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा। विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए डीटीओ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब तक दुर्घटनाओं के कारण और स्थान स्पष्ट नहीं होंगे, तब तक रोकथाम संभव नहीं है। सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियम केवल फाइलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.